सरकार जनता को राहत पहुंचाने में करे फोकस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा ने कहा कि देश में बढते कोरोना संक्रमण पर रोकथाम के लिए केंद्र सरकार को विपक्ष की आवाज दबाने व अत्यधिक मीडिया एवं इवेंट मेनेजमेंट से बचना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार जितना प्रयास अपनी छवि सुधारने एवं इवेंट मेनेजमेंट में लगी है उसे छोड़ अपना फोकस सिर्फ जनता को राहत पहुंचाने में करना चाहिए।
पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा ने कहा कि यदि विपक्ष कही किसी प्रकार की कमी बताता है या सुझाव देता है तो सरकार को उस पर सकारत्मक सोच के साथ उचित कार्यवाही करनी चाहिए न कि उन्हें प्रताड़ित करने का काम करना चाहिए। आज देश के सभी राजनैतिक दल समाजिक संगठन अपने-अपने स्तर से पीड़ितों का सहयोग कर रहे हैं ऐसे में उनका उत्साह बढ़ाने के बजाय प्रताड़ित करना लोकतंत्र के खिलाफ है। सरकार विपक्षी दलों को प्रताड़ित करने के बजाय उनसे सहयोग ले तभी हम सब इस आपदा से निपटने में सफल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *