महिलाओं की जान के साथ खिलवाड़ बंद करे सरकाररू काँग्रेस

Spread the love

पिथौरागढ़। कांग्रेस ने जिला महिला अस्पताल में जच्चा-बच्चा की निरूशुल्क जांच बंद किए जाने के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा पूरे जिले में स्वास्थ्य सेवाएं पटरी से उतर गईं हैं। गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए निजी लैब के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। बावजूद इसके सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी के दावे कर सीमांत के लोगों को छल रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बुधवार को कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर व युकां जिलाध्यक्षाषेंद्र महर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा जिले के सबसे बड़े जिला महिला अस्पताल में पूर्व में जच्चा-बच्चा की जांच के लिए लैब खोली गई थी। यहां हो रही निरूशुल्क जांच से सीमांत की गर्भवतियों को खासी राहत मिल रही थी। लेकिन अब यहां स्थित लैब को बंद कर सीमांत की महिलाओं की अनदेखी की गई है। कहा गर्भवतियों को जांच के लिए निजी लैबों के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। बावजूद इसके सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी के खोखले दावे कर रही है। कहा अपने को महिलाओं की हितैषी कहने वाली भाजपा सरकार में सीमांत की महिलाओं की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। कई अस्पतालों में ताले लग गए हैं, जिससे महिलाओं को जांच के लिए कई किमी दूर जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। यहां भी जिला महिला अस्पताल में जांच बंद कर सरकार यहां की महिलाओं की अनदेखी कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। चेतावनी देते हुए कहा अगर जिला महिला अस्पताल में लैब का संचालन बंद किया गया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *