कर्मचारियों की मांगों पर कार्रवाई करे सरकाररू कांग्रेस

Spread the love

चमोली। प्रदेश में कई कर्मचारी संगठन अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। ऐसे में जहां सरकारी काम काज प्रभावित हो रहा है। वहीं आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जरूरी प्रमाण पत्र सहित अन्य कामों के लिए लोग सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। लेकिन प्रदेश सरकार चुनावी रैलियों में व्यस्त है।
कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हरिष्ण भट्ट, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सगोई, सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि ग्रेड पे की मांग को लेकर पुलिस कर्मियों के परिजन आंदोलित हैं। चिह्नीकरण की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारी आंदोलन कर रहे हैं। राजस्व उपनिरीक्षक एवं सेवक संघ सहित एनएचएम कर्मी समेत कई अन्य विभागों के कर्मी आंदोलन पर हैं। जलनिगम, रोडवेज कर्मी, बेरोजगार फार्मासिस्ट संघ, बीपीएड एमपीएड बेरोजगार संघ के कर्मी आंदोलन पर हैं। लेकिन सरकार अपनी चुनावी रैलियों में व्यस्त हैं। कांग्रेस नेताओं ने सरकार ने जल्द कर्मियों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *