मछली पालक किसानों को सम्मानित करेगी सरकार

Spread the love

नैनीताल। विश्व मत्स्य पालन दिवस 21 अक्तूबर के दिन केंद्र सरकार मछली पालन में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले किसानों को सम्मानित करेगी। यह जानकारी देते हुए मत्स्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि दो कैटेगरी में पुरस्कार दिया जाएगा। पहले कैटेगरी में पहाड़ी राज्य दूसरी श्रेणी में पहाड़ी राज्यों के जिले के बेहतर मत्स्य पालन करने वाले किसान। सर्वश्रेष्ठ हैचरी के साथ ही मछली पालन के क्षेत्र में नए इनोवेशन व तकनीक का प्रयोग करने वाले किसानों को भी पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने सभी मछली पालक किसानों से 15 अक्तूबर से पहले पुरस्कारों के लिए अपने आवेदन करने की अपील की है। नैनीताल जिले में कई किसान मछली पालन में बेहतरीन काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *