महिलाओं के हित में काम कर रही सरकार: सुनीता

Spread the love

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुनीता बौड़ाई विद्यार्थी ने की पत्रकारों से वार्ता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुनीता बोड़ाई विद्यार्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के हितों को लेकर कार्य कर रही है। महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जन-जन तक सरकार की योजनाएं पहुंचे इसके लिए कार्यकर्ता व पदाधिकारी प्रयास में जुटे हुए हैं। पहाड़ों में ग्रामीणों को हर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
सोमवार को कोटद्वार के भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश प्रवक्ता ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सरकारी की ओर से बनाई गई सभी योजनाएं भविष्य में मील का पत्थर साबित होंगी। देवभूमि को धार्मांतरण से बचाने के लिए सरकार ने कुछ दिन पूर्व ही विधानसभा में विधेयक पास किया है। अब जबरन धार्मांतरण करने वालों को दस वर्ष की सजा व आर्थिक दंड भी भुगतना होगा। कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए गौरा एप के साथ ही सभी थानों व कोतवाली में महिला शिकायत प्रकोष्ठ बनाए जा रहे हैं। महिलाओं को सामाजिक व आर्थिक रूप से मजबूत करने का प्रयास हो रहा है। इस मौके पर उत्तराखंड प्रकोष्ठ प्रभारी ऋषि कंडवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ नौडियाल, भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *