श्रमिकों के हितों को काम कर रही सरकार: डॉ.हरक

Spread the love

श्रम मंत्री ने श्रमिक परिवारों को बांटे चेक व कंबल
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
श्रम मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिक व उनके परिवार जनों के हितों को लेकर कार्य कर रही है। क्षेत्र के प्रत्येक श्रमिक को जागरूक होकर विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। इस दौरान उन्होंने प्रसूता, विवाह, ट्रेनिंग और मृत्योपरांत श्रमिक आश्रितों को करीब 95 लाख के चेक वितरित किए।
मंगलवार को सिद्धबली मार्ग स्थित श्रम मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रम मंत्री ने कहा कि सरकार गरीब व असहाय परिवारों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। समाज में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के हित को देखते हुए योजनाएं बनाई जा रही हैं। कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में श्रम विभाग ने क्षेत्र के प्रत्येक श्रमिक को योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया। श्रम विभाग ने महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है। आज कई महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर अपने परिवार की आर्थिकी को मजबूत कर रही हैं। कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य आचार संहिता लगने से पूर्व जनता से किए सभी वादों का पूरा करना है, इसके लिए वह पूरी मेहनत से कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में 35 प्रसूता महिलाओं को दो लाख 78 हजार, 106 को विवाह के लिए 39 लाख 24 हजार व मृत्योपरांत 26 श्रमिक आश्रिमों को 34 हजार 60 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में एक हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को कम्बल भी बांटे गए। इस मौके पर सहायक श्रम आयुक्त अरविंद सैनी, श्रम निरीक्षक बीपी जुयाल, चंद्रप्रकाश नैथानी, कुलदीप रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *