रेल सर्वे के नाम पर छल रही सरकारें

Spread the love

बागेश्वर। टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति की यहां आयोजित बैठक में लंबित मांग को लेकर प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक जिले में रेल नहीं आती तब तक यहां का विकास नहीं हो सकता है। सरकारें उन्हें सर्वे के नाम पर छल रही है। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। समिति से जुड़े लोग रविवार को तहसील परिसर में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि टनकपुर-बागेश्वर तथााषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग का शिलान्यास एक साथ किया। वहां लाइन बनने को तैयार है, लेकिन यहां सर्वे के नाम पर आज उलझाया जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द नहीं माना गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। रेल आने से ही यहां पर्यटकों की आमद बढ़ेगी साथ ही माल भाड़ा भी कम होगा। सभा की अध्यक्षता हयात सिंह मेहता व संचालन प्रताप सिंह गड़िया ने किया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल, बंशीधर जोशी, महेंद्र सिंह, सोबन सिंह, लक्ष्मी धर्मशक्तू, सरस्वती गैलाकोटी, सावित्री रावत, मनोज कुमार, विक्रम ड्योड़ी, चरण सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *