जनजाति कल्याण के लिए सरकार प्रतिवद्घ : चौहान

Spread the love

 

 

उत्तरकाशी। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा उत्तरकाशी की ओर से शुक्रवार को अनुसूचित जनजाति कल्याण योजना पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि जनजाति समाज के उत्थान के लिए सरकार की ओर से अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। सरकारी सेवाओं में केंद्र द्वारा 07 तथा राज्य सेवाओं में 4 प्रतिशत का आरक्षण दिया जा रहा है। जिसका लाभ लेकर कई लोग सेवारत हुए हैं।

शुक्रवार को शहर के ज्ञानसू स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् गीत के साथ किया। उन्होंने मोर्च के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कहा कि केन्द्र सरकार ने भारतीय जनजाति सहकारी विपणन विकास संघ प्राइवेट लिमिटेड (ट्राइफेड) का गठन किया गया है। अनुसूचित जनजाति की छात्र छात्राओं के लिए कोचिंग सेंटर भी खो ले गए हैं। वर्तमान में लगभग 16 कल्याणकारी योजनाएं गतिमान हैं। जिसका सभी लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। कहा कि जनजातीय लोगों की जो भी दिक्कतें होंगी वे उनके समाधान के लिए हमेशा साथ रहेंगे। वहीं इस मौके पर मीडिया प्रभारी विजयपाल मखलोगा ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में आश्रम विद्यालय निर्माण, सहायता राज्य की योजना में 50 प्रतिशत तथा केंद्र की योजना में शत प्रतिशत धनराशि केंद्र द्वारा दी जा रही है। इस अवसर पर गंगोत्री के रावल रविन्द्र सेमवाल,पूर्व पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान,जयबीर चौहान,बद्री केदार समिति के सदस्य पाराम सेमवाल,विजय बहादुर रावत,अनुसूचित जनजाति के जिला अध्यक्ष भवान सिंह राणा, महावीर नेगी, देशराज बिष्ट,बाल शेखर नौटियाल सहत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *