आर्य के काफिले पर हुए हमले के विरोध में सरकार का पुतला फूंका

Spread the love

नैनीताल। बाजपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के काफिले हुए हमले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेतालघाट में सरकार का पुतला दहन किया। ब्लाक अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह भंडारी व महिला ब्लाक अध्यक्ष चम्पा बोहरा ने कहा कि यह हमला सरकार के इशारे पर किया गया है। इससे पता चलता है कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। यहां अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव शेखर दानी, ज्योति स्वरूप, ललिता आर्या, प्रताप सिंह बोहरा, त्रिभुवन पुरी, आनन्द पन्त, भगीरथ आर्या, दीपू पडियार, राम किशन आगरी, दरबान सिंह, महेन्द्र भंडारी, नवीन पन्त, कुलवन्त जलाल, कुलदीप कुमार, ठाकुर सिंह, सुरेश आर्या, पान सिंह विष्ट, उर्बा दत्त, बाली राम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *