नई दिल्ली, एजेंसी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से बुधवार को आम बजट पेश करने के बाद शाम को प्रेस कन्फ्रेंस की गई। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा बजट में दी गई प्राथमिकताओं को गिनाया और कहा कि इससे अर्थव्यवस्था को सभी सेक्टरों को लाभ होगा।
वित्त मंत्री ने आगे बताया कि बजट में चार मुख्य बिंदुओं पर जोर दिया गया है। पहला महिला सशक्तिकरण, दूसरा पर्यटन के लिए कार्य योजना, तीसरा विश्वकर्मा (कारीगरों) के लिए पहल और चौथा ग्रीन ग्रोथ है।
वित्त मंत्री कहा गया कि सरकार की ओर से किसी को भी नई टैक्स प्रणाली अपनाने के लिए बाध्य नहीं किया गया है। लोग पुरानी टैक्स प्रणाली भी चुन सकते हैं, लेकिन बढ़ी हुई टूट और कटौतियों को देखते हुए नई कर प्रणाली अब अधिक आकर्षक है। बजट के बाद अपनी प्रेस कन्फ्रेंस में वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार एक फ्यूचरिस्टिक फिनटेक सेक्टर को देख रही है और लोगों को औद्योगिक क्रांति 4़0 के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। केंद्र सरकार डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है।
वित्त मंत्री ने कहा कि हम महंगाई को कम होते हुए देख रहे हैं। खुदरा और थोक महंगाई दर में कमी आई है। सरकार की ओर से महंगाई को कम करने के लिए लगातार कदम उठाएं जा रहे हैं।
बजट 2023 का उद्देश्य मध्यम वर्ग के लिए व्यक्तिगत आयकर लाभ सुनिश्चित करने के लिए सीमा शुल्क को युक्तिसंगत बनाना है। सीतारमण ने कहा कि नई टैक्स व्यवस्था में अब अधिक आकर्षण है, ताकि लोग बिना किसी हिचकिचाहट के पुराने से नई टैक्स प्रणाली को अपना सकें।