जन-जन तक पहुंचाएं सरकारी की योजना: वीरेंद्र

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनता के हितों को लेकर कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। दूरस्थ क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति तक यह योजनाएं पहुंचे इसके लिए कार्यकर्ताओं को आगे बढ़कर कार्य करना चाहिए।
रविवार को जिला कार्यालय में भाजपा की बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। कहा कि कुछ समय बाद जिला कार्यकारणी का सहित मोर्चों का व प्रकोष्ठों का गठन किया जाना है। जो जिम्मेदार कार्यकत्र्ता पद के लिए इच्छुक है वह जिला कार्यालय में आवेदन कर सकता है। कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है। इसके लिए पार्टी से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, जिला महिला अध्यक्ष नीलम मैंदोलिया, संग्राम सिंह भंडारी, प्रेम सिंह नेगी, सुधीर खंतवाल, रानी नेगी, पूनम खंतवाल, प्रीति कुलाश्री, राकेश मित्तल, पंकज भाटिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *