जन-जन तक पहुंचाएं सरकार की योजनाएं

Spread the love

भाजपा सुखरौ मंडल की ओर से आयोजित की गई बैठक
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भारतीय जनता पार्टी जिला कोटद्वार के अंतर्गत सुखरौ मंडल की कार्य समिति की पहली बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत ने कार्यकर्ताओं से जन-जन तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने की अपील की।
बालासौड़ स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में हुई बैठक में पारित किए गए प्रस्ताव में जी 20, मन की बात, जोशीमठ आपदा और केन्द्र सरकार द्वारा पारित जनहितेषी बजट को जन उपयोगी बताया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र रावत ने सुखरौ मण्डल कार्य समिति की बैठक में पदाधिकारियों को अपने मण्डल में 43 बूथों में बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी और शक्ति केन्द्र संयोजक व प्रभारी शीघ्र नियुक्त करने का अनुरोध किया। सुखरौ मण्डल प्रभारी अनीता आर्य ने संगठन से प्राप्त निर्देशों का पालन करना हमारा दायित्व है। बूथों के साथ पन्ना प्रमुखों की जिम्मेदारी समर्पित कार्यकर्Ÿााओं को देने की बात कही। सुखरौ मण्डल अध्यक्ष हरी सिंह पुण्डीर ने संगठन व सभी कार्यकर्ताओं से आगामी नगर निगम व लोकसभा चुनाव में सभी के सहयोग से फतह करने में सहयोग चाहा। जिला मीडिया प्रभारी कैलाश खुल्वे ने सरल ऐप की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव संग्राम सिंह भण्डारी के द्वारा पेश किया गया। जिसका अनुमोदन विजय लखेड़ा व सतीश गौड़ द्वारा किया गया। बैठक में पार्षद सर्वश्री गायत्री भट्ट, लीला कर्णवाल, ऋतु चमोली, निरूबाला खंतवाल के अलावा महेश जुगरान, पिंकी खंतवाल, सुरमान सिंह रावत, उम्मेद सिंह बिष्ट, अनीता उपाध्याय, दर्शन सिंह बिष्ट, राकेश देवरानी, प्रेमा खंतवाल, राखी पाल, मंजू जखमोला, शान्तनु रावत, अनिल रावत, पवन वर्मा, महिपाल सिंह रावत, शुभम कण्डवाल, मनमोहन द्विवेदी, हरेन्द्र कुमार, जगदीश प्रसाद, सोनिया असवाल, पूनम खंतवाल, चन्द्रमोहन जसोला, मीनू डोबरियाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *