जन-जन तक पहुंचाएंगे सरकार की योजनाएं

Spread the love

भाजपा नगर मंडल की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने जन-जन तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने का संकल्प लिया है। इस दौरान पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को सरकार के कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
व्यापार मंडल सभागार में आयोजित कार्यसमिति की बैठक का भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सम्पत सिंह रावत, लैंसडाउन विधायक दिलीप सिंह रावत व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋषि कंडवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के आठ वर्ष व प्रदेश सरकार के सौ दिन पूरे हो चुके हैं। भाजपा सरकार ने सदैव आमजन के हितों को लेकर कार्य किया। कहा कि सभी कार्यकार्ताओं को एकजुट होकर जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना होगा। बैठक में नगर निगम चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए भी आह्वान किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, नगर उपाध्यक्ष पंकज भाटिया, उमेश त्रिपाठी, दीपू पोखरियाल,मानेश्वरी बिष्ट,सुनीता कोटनाला, पूनम थपलियाल, उमेश त्रिपाठी, हरीश खर्कवाल,अर्जुन अग्रवाल,नसीम जोहरी,मो कासिफ,नीना बेंजवाल, संगीता सुंदरियाल,प्रीति कुलाश्री, शशि नैनवाल,सुरेश शर्मा,रजनीश चौधरी,हिमानी बलूनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *