राज्यपाल ने किया निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण

Spread the love

शहीदों सम्मान में भव्य और दिव्य बनेगा सैन्य धाम रू राज्यपाल
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुनियालगांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि शहीदों के सम्मान में बनने वाला सैन्य धाम भव्य और दिव्य बनेगा। जो युवाओं को देश भक्ति की प्ररेणा देगा। राज्यपाल ने कहा कि सैन्य धाम शहीदों के प्रति सम्मान का एक उत्ष्ट उदाहरण होगा। उन्होंने कहा कि सैन्य धाम को पांचवें धाम के नाम से जाना जाएगा और इसका निर्माण भव्य एवं दिव्य रूप में हो इसके लिए चारों धामों से पवित्र मिट्टी भी लाई जाए। उन्होंने कहा कि जिन सैनिकों ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है उन्हें सर्वोच्च सम्मान मिले। राज्यपाल ने कहा कि देश के अन्य वार मेमोरियल की केस स्टडी कर सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है, जो अपने-आप में अलग रूप में बनेगा। शहीदों के आंगन से मिट्टी, शहीदों के नाम, लाइट एंड साउंड शो, म्यूजियम और अडिटोरियम बनाये जायेंगे, जिससे हमारे युवा आने वाले युगों-युगों तक इन शहीदों को याद कर प्रेरणा ले सकेंगे। राज्यपाल ने कहा कि 2023 में पूर्ण होने वाला यह सैन्य धाम पूरे राष्ट्र में एक अलग मिसाल बनेगा। सचिव सैनिक कल्याण दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने सैन्य धाम निर्माण की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर डीएम सोनिका मौजूद रहे। वहीं, सैन्य धाम के प्रवेश द्वार का नाम प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत के नाम से रखा जायेगा। वहीं, प्रांगण में बाबा जसवन्त सिंह और हरभजन सिंह का मंदिर भी बनाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *