राज्यपाल कोश्यारी के जन्मदिन पर कुष्ठ रोगियों को फल बांटे

Spread the love

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में महाराष्ट्र एवं गोवा के राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगतसिंह कोश्यारी के 80 वें जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ रोगियों को फल वितरित किये। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा बलढोटी स्थित कुष्ठ आश्रम में रोगियों को कोरोना बचाव को लेकर मास्क, सेनिटाइजर, साबुन समेत फल वितरित किये। उन्होंने राज्यपाल कोश्यारी के दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर यहां पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मेहता, सभासद जगमोहन बिष्ट, पूर्व नगर अध्यक्ष धमेंद्र बिष्ट, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना भैसोड़ा, उपाध्क्ष देवेंद्र सत्यापाल, सुनील जोशी, कृष्णा सिंह, विद्या बिष्ट, राकेश भंडारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *