विश्वविद्यालय बनाने में राज्यपाल का सहयोग मांगा

Spread the love

 

नई टिहरी। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने राज्यपाल गुरमीत सिंह को पत्र लिखकर रानीचौरी परिसर को वानिकी विश्वविद्यालय बनाने की मांग की है। इसके साथ ही पत्र के माध्यम से राज्यपाल से हिमालय के संरक्षण को लेकर ठोस प्रयासों की पहल करने की अपील करते हुए कहा कि हिमालय में वह शक्ति है कि जो देश को पुनरू सोने की चिड़िया बना सकता है। राज्यपाल को लिखे पत्र में विधायक ने अवगत कराया कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में षि व बागवानी को लेकर आपका उद्बोधन प्रेरणाप्रद रहा है। यह विवि 2006 में स्थापित हुआ और 6 माह तक रानीचौरी में रहा। उसके बाद अज्ञात कारणों से विवि मुख्यालय से अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया। विवि को अन्यत्र ले जाने का निर्णय यहां की जनता के दिलों में आज भी शूल की तरह चुभ रहा है। रानीचौरी को विवि बनाने को लेकर पूर्व में सीएम धामी से भी आग्रह किया गया है। यहां के लोगों को पूरी आशा है कि आप भी यहां पर विश्वविद्यालय स्थापित करवाने में मदद करेंगे। जिससे यहां की जनता को सुकुन मिलेगा। इसके साथ ही विधायक उपाध्याय ने राज्यपाल से हिमालय के प्रबंधन के लिए ठोस प्रयासों को लेकर कहा कि हिमालय देश को सोने की चिड़िया बनाने का मादा रखता है। लेकिन इसके लिए हमें हिमालय संरक्षण व प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा। हिमालय के प्रबंधन में आपका सहयोग जरूरी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *