अभिभावकों का क्रमिक अनशन शुरू

Spread the love

चमोली : राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज तलवाड़ी में अध्यापकों की नियुक्ति की मांग को लेकर अभिभावकों ने सोमवार से कॉलेज परिसर में कर्मिक अनशन शुरू कर दिया हैं। पूर्व से ही निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को कॉलेज से जुड़े अभिभावक कॉलेज परिसर में एकत्र हुए जहां शासन-प्रशासन के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। अभिभावकों ने कॉलेज से पांच अध्यापकों का स्थानांतरण होने तथा उनके स्थान पर कोई प्रतिस्थानी न पहुंचने पर नाराजगी जताई गई है। अभिभावकों का कहना है जब तक अध्यापकों की नियुक्ति नहीं हो जाती तब तक कर्मिक अनशन जारी रहेगा, जल्द से जल्द मांगे पूरी नहीं होने पर सभी अभिभावक क्षेत्र की जनता के साथ आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *