शनिवार को भी डटे रहे ग्राम पंचायत विकास अधिकारी

Spread the love

 

बागेश्वर। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। उन्होंने विकास भवन परिसर पर नारेबाजी के साथ धरना दिया। छह सूत्रीय मांगों का निराकरण नहीं होने पर आक्रोश जताया। हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का प्रमाण पत्र आदि नहीं बन पा रहे हैं।
संगठन के अध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर दो पदों का एक पद कर दिया गया है। उन्होंने बहुउद्देशीय कर्मी व्यवस्था समाप्त करने, कार्मिकों को उनके मूल विभाग वापस भेजने, स्वीत पदों के सापेक्ष कर्मचारी की तैनाती होने तक वह आंदोलन पर डटे रहेंगे। इस मौके पर इंद्रा गढ़िया, यशवीर असवाल, मनोहर रावत, हेमा जोशी, भगवती कपकोटी, हरीश आर्य, वर्षा परिहार,कुंदन प्रसाद, मनोज गोस्वामी, भास्करानंद पाठक, ललिता गोस्वामी, नेहा खेतवाल, कपिल गंगवार, रूबी, जन चंद्र जोशी आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *