ग्राम पचायत प्रतिनिधियों ने उठाई जन समस्याएं

Spread the love

उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत ने हर्षिल में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यो व संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों की बैठक कर ग्राम पंचायतों के विकास पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि पंचायतों के मजबूत होने पर विकास की सही परिकल्पना साकार हो सकती है। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रमुख के समक्ष विभिन्न समस्याएं रखते हुए निदान की मांग की है।भटवाड़ी में ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम प्रधानों ने उपला टकनौर क्षेत्र में जिओ व बीएसएनएल टावर के काम न करने से संचार सेवा के ठप होने का मामला प्रमुखता से उठाया गया। प्रमुख ने मामले में अपने स्तर से अधिकारियों से वार्ता कर संचार सेवा को बहाल करने का आश्वासन दिया। प्रमुख विनीता रावत ने मनरेगा के कार्यो में तेजी लाने के लिए ग्राम विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी का जिम्म भी सौंपा और चार दिन से सभी योजनाओं के प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में उपला टकनौर में एक सीएससी सेंटर खोलने की मांग भी उठी। प्रधान बगोरी ने पीडब्लूडी के द्वारा बनाई जा रही सड़क की धीमी गति एवं घटिया गुणवक्ता पर नाराजगी जाताई। हर्षिल स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर की नियुक्ति, झाला स्वास्थ्य सब सेंटर में फार्मासिस्ट के नियमित बैठने की व्यवस्था करने के साथ ही उद्यानपतियों को उद्यान विभाग के समय से दवा उपलब्ध करवाने की मांग उठाई गई। इस मौके पर जगमोहन सिंह रावत, मंडल महामंत्री मनोजेंद्र रावत, प्रीतम रावत, शिवकला देवी, बबीता देवी, प्रभा देवी, दिनेश रावत आदि मौजूद थे।
ब्लॉक प्रमुख ने नाराजगी जताई
उत्तरकाशी। तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालय भटवाड़ी में विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों के न बैठने पर ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत ने नाराजगी जताई। उन्होंने डीएम को पत्र लिखकर संबंधित विभागों को निर्देशित करने की मांग की है।डीएम को प्रेषित पत्र में ब्लॉक प्रमुख विनिता रावत ने बताया कि तहसील एवं ब्लाक मुख्यालय भटवाड़ी में विभिन्न विभागों के दफ्तरों में अधिकारी-कर्मचारियों के नहीं बैठने से आम जनता को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को ब्लाक एवं तहसील मुख्यालय पर ही विभिन्न विभागों की सेवाएं मिल सकें, इसके लिए भटवाड़ी में तमाम विभागों के दफ्तर खोले गए हैं, लेकिन जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर भटवाड़ी स्थित अपने दफ्तरों के बजाय अधिकांश अधिकारी कर्मचारी जिला मुख्यालय से ही कार्य कर रहे हैं। प्रमुख ने इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम को पत्र भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *