संविदा पर तैनात ग्रामीण बैंक का कर्मी लापता

Spread the love

 

पिथौरागढ़। ग्रामीण बैंक बड़ालू में संविदा पर तैनात एक कर्मी लापता हो गया। परिजनों ने पुलिस में तहरीर देकर लापता का पता लगाने की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस उसकी खोजबीन में जुट गई है।
बड़ालू ग्रामीण बैंक में संविदा पर तैनात एक स्थानीय युवक प्रकाश जोशी(38) बीते शनिवार घर से ड्यूटी के लिए निकला। लेकिन वह देर रात तक भी घर नहीं लौटा। परिजनों की काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। दूसरे दिन परिजनों ने झूलाघाट थाने पहुंचकर उसकी गुमशुद्गी की तहरीर दी। थानाध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा परिजनों की तरफ से तहरीर मिली है। लापता युवक की खोजबीन शुरू कर दी है। जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *