ग्रामीणों को मालिकाना हक देने की मांग

Spread the love

नैनीताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को गैरसैण विधानसभा सत्र में सिडकुल में युवाओं के उत्पीड़न और वर्ग चार भूमि का मामला उठाया। विधायक ने सदन में अवगत कराया कि सिडकुल में पहाड़ के युवाओं का उत्पीड़न हो रहा है। रुद्रपुर और सितारगंज स्थित कम्पनियां वर्षों से तैनात कर्मियों को निकाल रही हैं। उन्होंने सरकार से शासनादेश के अनुसार 70 फीसदी पहाड़ के युवाओं को सिडकुल में नौकरी देने की मांग की। उन्होंने बताया कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में वर्ग चार श्रेणी की भूमि है वह ग्रामीणों के नाम नहीं है। खाम भूमि में रहने वाले ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे ग्रामीणों के जाति, आय, स्थायी निवास प्रमाणपत्र तक नहीं बन पा रहे हैं। उन्होंने सरकार से श्रेणी चार की भूमि और हरिनगरों में रहने वाले ग्रामीणों को मालिकाना हक देने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *