ग्रामीणों ने की पंचेश्वर के इलाकों को सूखाग्रस्त करने की मांग

Spread the love

पिथौरागढ़। नेपाल सीमा से लगे पंचेश्वर क्षेत्र के ग्रामीणों ने सरकार से ग्रामीण इलाकों को सूखाग्रस्त करने की मांग की है। स्थानीय ग्रामीण शमशेर चंद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। कहा कि मतड़, जाजर, चिंगरी, पाटी, सल्ला, कौल, सेल, तडेमिया, हल्दू सहित अन्य क्षेत्रों में 6 माह से बारिश नहीं होने पर फसल सूख चुकी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्यवाही कर क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *