हनुमान जयंती पर निकली भव्य पालकी यात्रा-

Spread the love

विकासनगर। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर गरुवार को विकासनगर स्थित हनुमत धाम मंदिर में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर बाजार में भव्य पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। पालकी यात्रा हनुमत धाम मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य बाजार मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान हनुमान के भजनों पर झूमते-नाचते आगे बढ़ते रहे। ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जहां भक्तों ने भगवान हनुमान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान महंत विष्णु महावर और आचार्य जीवन चंद के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। कार्यक्रम में विधायक मुन्ना सिंह चौहान सहित संजय गुप्ता, सरोज देवी, रवि चौहान, राकेश जायसवाल, सनत जायसवाल, भारत कालड़ा, सुनील वर्मा, अतुल महावर, राजेंद्र कनौजिया, शशांक अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, पुनीत गुप्ता, अंबिका गुप्ता, प्रियंका नागपाल और सुमन भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *