नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गीता ज्ञान यज्ञ समिति के तत्वाधान में नगर में भव्य गीता परिक्रमा शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में महिलाएं कलश लेकर चल रही थी। गीता उपदेश की झांकी यात्रा का आकर्षण रहीं। साथ ही यात्रा में भगवान कृष्ण की झांकियां भी दिखाई गई थी।
बतातें चलें कि समिति की ओर से तीन दिवसीय दिव्य गीता ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विश्व विख्यात गीता मनीषी श्री स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज प्रवचन देंगे। इस दौरान राजेंद्र अंथवाल, मंडी समिति अध्यक्ष सुमन कोटनाला, वीरेंद्र सिंह रावत, अजय गुप्ता, हरीश नारंग, संदीप अग्रवाल, प्रकाश शर्मा, विवेक अग्रवाल सहित कई लोगों ने शोभायात्रा में प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *