भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाले, भंडारे लगे

Spread the love

रुद्रपुर। श्रीराम की शोभायात्रा शहर में बड़ी धूमधाम से निकाली गई। यात्रा रामलीला ग्राउंड से प्रारंभ होकर यात्रा शहर के चारों मुख्य मार्ग पर निकली, जहां यात्रा के स्वागत के लिए स्थानीय निवासियों ने भंडारे एवं लंगर की व्यवस्था की। यात्रा में सुबह से ही माहौल दिवाली जैसा प्रतीत होने लगा। पूरा शहर भगवा रंग तथा श्रीराम और के हनुमान के झंडों से पटा नजर आया। यात्रा में भगवान राम, हनुमान की झांकी आगे आगे पंजाबी डांस भांगड़ा, छोलिया नृत्य की प्रस्तुति देते हुए चल रहे थे। जगह-जगह आतिशबाजी भी हुई। पूरे शहर का भ्रमण करने के बाद यात्रा वापस रामलीला ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई। यहां अग्रवाल युवा संघ की तरफ से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आरपी पब्लिक स्कूल, आवास विकास कलोनी, सिद्घेश्वर शिव मंदिर, बैजनाथ मंदिर, हनुमान मंदिर में भी सुंदरकांड व भंडारे का आयोजन हुआ। यहां मंडल के रमेश चंद्र जोशी, मनोज वाधवा, अचल शर्मा, राजीव अग्रवाल, किशन किन्ना, नवीन बोरा, सतीश गोयल, मोहिनी पोखरिया, नीलू गुप्ता, राजीव बंसल, चिन्नू अग्रवाल, भानू प्रताप शास्त्री, नेतराम तिवारी, राजू रविंद्र श्रीवास्तव, जीवन धामी, नीरज शर्मा, गोकुल ओली, नवल वाल्मीकी, सिंटू गुंबर, प्रदीप अग्रवाल, सुरेश पवार, रोहित वर्मा आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *