शहर में निकली महाकाली की भव्य शोभा यात्रा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : महाकाली मंदिर वार्षिकोत्सव पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ ही भैरव बाबा की मूर्ति स्थापित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
गुरुवार को महाकाली मंदिर समिति सेवादल की ओर से आमपड़ाव से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। महाकाली मंदिर वार्षिकोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन सुबह आठ बजे महाकाली पूजन, ध्वजारोहण, प्रात: 11 बजे भैरव बाबा मूर्ति स्थापना व शाम के समय भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मां काली, राधा कृष्ण सहित अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। समिति के अध्यक्ष मुकेश गोडियाल ने बताया कि 15 दिसंबर को मंदिर परिसर के समीप महाकाली का भव्य विकास जागरण किया जाएगा। 16 दिसंबर को आरती एवं हवन के साथ ही विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा। कहा कि मंदिर से सैकड़ों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है। इस मौके पर महामंत्री शिव गोडियाल, सचिव सौरभ, राहुल घाघट, निखिल वेद, आकाश, सुमित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *