श्रीनगर गढ़वाल : श्री जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तरमध्यमा विद्यालय में भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, विक्रमी संवत 2083 के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शोभायात्रा निकाली और सभी को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कहा कि इसी दिन से वसंत ऋतु का शुभारंभ भी होता है। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक हरीश अग्रवाल, प्रवक्ता सुनील प्रसाद फोंदणी, गिरीश चंद्र डिमरी, द्वारिका प्रसाद कपरुवाण, मुकेश प्रसाद पंत आदि मौजूद रहे। वहीं श्री राम सेवा दल की ओर से भी नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चे शामिल हुए। इस अवसर पर श्री राम सेवा दल के संरक्षक संजय घिल्डियाल, कार्यक्रम के संयोजक आशीष उनियाल, रोमी थपलियाल, हरी सिंह बिष्ट, राजेंद्र बर्थवाल, शैलेश रावत, भगवती पुरी, दिनेश उनियाल सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, गणेश भट्ट आदि मौजूद रहे। (एजेेंसी)