राम नवमी पर रानीखेत में निकाली भव्य भगवा बाइक रैली

Spread the love

अल्मोड़ा। राम नवमी के मौके पर गुरुवार को विभिन्न संगठनों, भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से नगर में भगवा बाइक रैली निकाली गई। राम नवमी के अवसर पर बजरंग दल, विहिप सहित विभिन्न संगठनों तथा भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य नगर के चिलियानौला में जुटे। जिसके बाद विधायक ड़ प्रमोद नैनवाल के नेतृत्व में भव्य भगवा बाइक रैली की शुरुआत हुई। ट्रांजिट र्केप, तिरंगा तिराहा, दो सड़किया, केएमओयू स्टेशन होते हुए बाइक रैली पूरे नगर में निकली। रैली के दौरान जय श्रीराम सहित भगवान राम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। भगवा रैली में भाजपा अध्यक्ष मनीष चौधरी, महामंत्री उमेश पंत, दीप भगत, गिरीश भगत, मोहन नेगी, धन सिंह रावत, अश्विनी भगत, कवित भंडार, दर्शन सिंह बिष्ट, प्रकाश सती, ललित मेहरा, विनोद भार्गव, अशोक पंत, प्रकाश कुवार्बी, विपिन भार्गव, हंसादत्त बवााड़ी, नरेंद्र रौतेला, शंकर बिष्ट, विनोद भट्ट, नीरज तिवाड़ी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *