श्रीनगर में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज बुधवार को श्रीनगर में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत करेंगे। यात्रा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से होते हुए बांसवाड़ा और राष्ट्रीय राजमार्ग पौड़ी बस अड्डे से रामलीला मैदान में पहुंचेगी। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट ने बताया कि यात्रा में एसएसबी के जवान सहित स्कूलों के छात्र-छात्राएं व अन्य लोग शामिल रहेंगे। यात्रा का मुख्य उद्देश्य हर घर में 15 अगस्त तक तिरंगा लगाने के प्रति आम जनता को जागरूक करना है। यात्रा को सफल बनानेके लिए समिति का गठन भी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *