नव निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

Spread the love

 

बागेश्वर। यूथ कांग्रेस ने कार्यकारिणी का विस्तार किया और नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। पार्टी कार्यालय में रविवार को कार्यक्रम हुआ। बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष संजय चन्याल ने संजय कुमार, राजा मनकोटी, हिमांशु कुमार, आदित्य टाकुली, पूनम, धीरेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष, रितिक पिमोली, वपिन चंद्र, पूरन चंद्र, रक्षित तिवारी, दिव्यांशु पिंडारी, मनीष कुमार, मीरा और अनीता पांडे महासचिव, दिनेश चंद्र, ललित मोहन, विक्रम कुमार, रितेश मेलवाल, मनीष कुमार, जीवन टम्टा और दीपक कुमार को सचिव बनाया गया है। सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस लोकमणि पाठक, भीम कुमार, संजय कुमार, विपिन चंद्र, रितेश, मनीष कुमार, हिमांशु कुमार, जीवन टम्टा, गीता रावल, इंद्रा जोशी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *