प्रान्तीय अध्यक्ष संतन बिष्ट का किया भव्य स्वागत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : संतन बिष्ट ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार ब्लॉक मुख्यालय एकेश्वर पहुंचे। जहां जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने फूल मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष संतन बिष्ट को फूल मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष संतन बिष्ट ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है। वह कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर शासन स्तर पर वार्ता करेगें। जब तक इन समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक यह संघर्ष जारी रखेंगे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान बिंजोली तेजपाल सिंह पंवार, सहायक विकास अधिकारी प्रदीप सुन्दरियाल, ग्राम विकास अधिकारी राकेश शाह, मोहित नौटियाल, ग्राम पंचायत अधिकारी चन्द्रप्रभा, मनीषा रावत, पवन कुमार, निखिल कुमार, कृष्ण पोखरियाल, सामाजिक कार्यकर्ता तीरथ सिंह रावत सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *