सितारगंज में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत

Spread the love

रुद्रपुर। सितारगंज में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट व विधायक सौरभ बहुगुणा, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा की अगुवाई में नगर के मुख्य चौक से संकल्प यात्रा शुरू हुई जो किच्छा रोड, बाईपास होते हुए नानकमत्ता की ओर रवाना हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री अज्य भट्ट व विधायक सौरभ बहुगुणा का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
केंद्रीय मंत्री अज्य भट्ट व विधायक सौरभ बहुगुणा ने केंद्र व प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं को विस्तार से बताया। केंद्रीय मंत्री भट्ट ने कहा कि कारोना काल में जब पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था चरमराई ऐसे में पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में विकास कार्यों की गति थमने नहीं दी। कोविड टीके के आविष्कार से लेकर प्रत्येक जन तक निरूशुल्क टीकाकरण किया गया। विधायक सौरभ बहुगुणा ने प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि इस बार भाजपा विकास कार्यों के दम पर 60 से अधिक सीटें जीतेंगी। उन्होंने विपक्ष को मुद्दाविहीन बताया। यविजय संकल्प यात्रा का नगर में पुष्पवर्षा कर स्वागत हुआ। यहां नगर अध्यक्ष विजय सलूजा, अमरजीत कटवाल, कमल जिंदल, पंकज गहतोड़ी, सुखदेव सिंह, जया जोशी, रतनलाल गुप्ता, सुरेश जैन हेम भट्ट, दीपक गुप्ता, रवि रस्तोगी, अविनाश वाल्मीकि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *