परिहार के चमोली प्रभारी व फर्स्वाण के जिलाध्यक्ष बनने पर भव्य स्वागत

Spread the love

बागेश्वर। भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा वरिष्ठ नेता एडवोकेट कुंदन परिहार को चमोली का प्रभारी बनने पर व इंद्र सिंह फर्स्वाण के जिलाध्यक्ष बनने पर भाजपा ग्रामीण मंडल कार्यकर्ताओं ने दोनों का स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोकसभा व पंचायत चुनावों में पार्टी को विजय बनाने का संकल्प लिया। भाजपा ग्रामीण मंडल की यहां संपन्न बैठक में भाजपा के प्रदेश सह संयोजक बागेश्वर निवासी एडवोकेट कुंदन परिहार को चमोली का भाजपा जिला प्रभारी बनने व इंद्र सिंह फर्स्वाण के जिलाध्यक्ष बनने पर स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष फर्स्वाण ने कहा कि आगामी नगर पालिका व पंचायत चुनावों समेत लोकसभा चुनावों की तैयारी पर जुटना होगा। चमोली के भाजपा जिला प्रभारी एडवोकेट कुंदन सिंह परिहार ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी है उसे पूरा करने पर वे खरा उतरेंगे। उन्होंने भाजपा के गठन से लेकर अब तक किए कार्य व विश्व में सबसे बढ़ी पार्टी बनने तक के कार्यों की जानकारी दी। कहा कि भाजपा द्वारा हमेशा जनहित के मुददों को प्राथमिकता दी है। प्रदेश व केंद्र सरकार विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य कर रहा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह टंगणियां, खड़क दफौटी, नंदन रावत, आदर्श कठायत, मनोज ओली, पूर्व जिला महामंत्री डा राजेंद्र परिहार, महेंद्र रौतेला, संजय परिहार आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *