चंडिका देवी का किया भव्य स्वागत

Spread the love

चमोली : गोल गोविंद गुणसाई राजराजेश्वरी चंडिका देवी की बन्याथ यात्रा कोली गांव में रात्रि प्रवास के बाद पुड़ियाणी गांव पहुंची। इस दौरान पुडियाणी के ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर चंडिका देवी का भव्य स्वागत किया। चंडिका देवी की बन्याथ यात्रा पिछले साल सितंबर माह में शुरू हुई थी। उसके बाद देवी ने 10 माह तक चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी आदि जिलों के गांवों का भम्रण किया। रविवार को पुडियाणी पहुंचने पर भक्तों ने जयकारे लगाए। दो दिन पुडियाणी में भ्रमण करने के बाद देवी मल्ली गैरोली, तल्ली गैरोली, सेनू और सिमली पहुंचेगी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *