ग्राफिक एरा इको क्लब ने चलाया पलीथिन हटाओ अभियान

Spread the love

नैनीताल। ग्राफिक एरा इको क्लब वरियर्स ने सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में पलीथिन हटाओ अभियान चलाया। इसके तहत इको वरियर्स ने लोगों से पुराने पेपर दान करने को कहा। विश्वविद्यालय के इको वरियर्स ने इनसे करीब एक हजार से अधिक लिफाफे बनाए। लिफाफों को आने वाले समय में लोकल दुकानदारों को दिया जाएगा, जिससे प्लास्टिक पलीथिन का इस्तेमाल कम हो सके। मुहिम में करीब 110 छात्रों ने अलग-अलग स्लट में प्रतिभाग किया। अभियान में डायरेक्टर ड़ एमसी लोहनी, असिस्टेंट प्रोफेसर फरहा खान, निशांत खान, हर्षल कन्नोजिया, रोहित जीना, साक्षी रजवार, दीपाली, नितेश, अंजलि, कमल, आशना, सौम्या,ाचा, जागृति, किरण, मेघा व अन्य छात्रों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *