ग्रास्टनगंज के मैदान में लगेगी पटाखों की दुकान

Spread the love

दुकान लगाने को लेकर प्रशासन व व्यापारियों के बीच बनी सहमति
जयंत प्रतिनिधि
कोटद्वार: दीपावली पर पटाखा दुकान लगाने के लिए आखिर व्यापारियों व प्रशासन के बीच सहमति बन ही गई। पटाखा दुकान लगाने के लिए ग्रास्टनगंज के खाली मैदान को तैयार किया जा रहा है। वही, उपजिलाधिकारी ने बाजार क्षेत्र में पटाखा दुकान लगाने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। कि बाजार क्षेत्र के व्यापारी केवल ग्रास्टनगंज में ही पटाखा दुकान लगाएंगे।
पटाखा दुकान लगाने के लिए पिछले एक सप्ताह में प्रशासन व व्यापारियों के बीच तीन बैठकें हो चुकी थी, लेकिन किसी भी बैठक में मैदान को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी। पहली बैठक में प्रशासन ने व्यापारियों के समक्ष ग्रास्टनगंज के खाली मैदान में पटाखा दुकान लगाने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन व्यापारी बाजार क्षेत्र में ही किसी खाली मैदान में दुकान लगाने पर अड़े हुए थे। प्रशासन ने व्यापारियों को बाजार क्षेत्र में खाली मैदान की एनओसी लाने की अपील की थी, लेकिन व्यापारी किसी भी खाली मैदान की एनओसी नहीं ला पाए। ऐसे में शनिवार को प्रशासन ने व्यापारियों से ग्रास्टनगंज में ही दुकान लगाने की अपील की। पटाखा दुकान लगाने के लिए मैदान में व्यवस्थाएं बनाई जा रही है। उपजिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने कहा कि व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए दमकल, नगर निगम व पुलिस को निर्देशित किया गया है। कहा कि ग्रास्टनगंज का मैदान आबादी क्षेत्र से काफी दूर हैं। ऐसे में पटाखा दुकान लगाने के लिए इससे बेहतर स्थान नहीं हो सकता। कहा कि व्यापारियों को बाजार में अपने प्रतिष्ठानों के बाहर कहीं भी पटाखा दुकान न लगाने की चेतावनी दी गई है। बाजार में नजर रखने के लिए पुलिस व प्रशासन की विशेष टीम भी गठित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *