रस्सा कस्सी में ग्रीन हाउस रहा विजेता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत क्रैडल पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक खेल सप्ताह के तहत बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आयोजित अंतिम दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक रेणुका गुसाई, राजीव गुसाईं ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विद्यालय में होने वाली सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि इससे विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध होता है। इस दौरान सीनियर वर्ग की ऊंची कूद प्रतियोगिता बालिका वर्ग में लक्षिका, आराध्या, कनक बालक वर्ग में आदर्श रावत, ऋषभ नेगी व आशुतोश बहुखंडी ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में रेड हाउस विजेता व येलो हाउस उपविजेता रहा। बालक वर्ग की रस्सा कस्सी में ग्रीन हाउस विजेता व ब्लू हाउस उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में येलो हाउस विजेता व ब्लू हाउस उप विजेता रहा। प्रतियोगिताओं के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विद्यालय की ओर से सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर इंदु बिष्ट, प्रीती रावत, पूजा रावत, रजनी नेगी, नेहा बिष्ट, राजेश कुमार, योगेश रावत, प्रीतम नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *