आवासीय कॉलोनी को भूमि का किया स्थलीय निरीक्षण

Spread the love

– जिला जज पौड़ी गढ़वाल सिकंद कुमार त्यागी व जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : जिला जज पौड़ी गढ़वाल सिकंद कुमार त्यागी व जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने संयुक्त रूप से लैंसडौन तहसील के अंतर्गत न्यायालय सिविल जज (जूनियर डिवीजन) लैंसडौन को प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर किया।
जिला जज त्यागी ने उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि राजस्व भूमि का नाप-जोख कर अवगत कराएं। तत्पश्चात उन्होंने जयहरीखाल ब्लॉक स्थित प्रस्तावित भूमि का भी निरीक्षण किया। उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के बाद प्रस्तावित भूमि में क्षतिग्रस्त भाग पर पुस्ता लगाना सुनिश्चित करें। जिससे भूमि का सही आकलन हो सकेगा। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि तहसील स्थित भूमि की सही नपत कर रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। कहा कि प्रस्तावित भूमि के निकट आ रहे खुले नाले को कवर करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) लैंसडौन शालिनी दादर, उपजिलाधिकारी लैंसडौन स्मृता परमार, कानूनगो रमेश रावत, नाजिर जिला न्यायालय पौड़ी जगमोहन सिंह नेगी, अपर सहायक अभियंता शालू वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *