भूस्खलन से 16 ग्रामीण मार्ग बंद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
पौड़ी। आपदा कंट्रोल रूम से रविवार सांय 4 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 जुलाई तक जनपद में कुछ दिन पूर्व लगातार हुई बारिश तथा भूस्खलन से 16 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। हालांकि यातायात सुचारू करने हेतु विभिन्न स्थानों में जेसीबी मशीन कार्य कर रही है।
जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे के दिशा-निर्देशन पर आपदा कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारी-कर्मचारी जनपद में पिछले कुछ दिनों पूर्व बारिश होने के चलते बंद हुए मार्गों की पल-पल की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। वहीं जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बारिश या भूस्खलन से अवरुद्ध मार्गों को जल्द से जल्द खोले, जिससे आम जनमानस को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
अवरुद्ध हुए मार्गों में खिर्सू-डबरुखाल- मौजखाल, फरासू- मंदोली-चकवाली, गुमखाल-सारी, डांडामंडी- मदनपुर, पैठाणी-बडेथ, चंगीन- कुचोली- कुठखाल, सैंजी-बुरांसी- कुल्याणी, जैतोली- रेडू सहित 16 ग्रामीण मार्ग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *