ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को बेहतर इलाज के लिए ले गए बेंगलुरु

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी : तमिलनाडु के कुन्नूर के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जीवित बचे इकलौते व्यक्ति ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को बेहतर इलाज के लिए वेलिंगटन से सुलूर के रास्ते बेंगलुरु ले गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से झुलसे ग्रुप कैप्टन को बुधवार को वेलिंगटन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
कोयम्बटूर में आधिकारिक सूत्रों ने भी ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु ले जाए जाने की पुष्टि की है। सूत्रों ने यह भी बताया कि उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि ग्रुप कैप्टन सिंह का अभी तक तीन बार ऑपरेशन किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *