आवारा कुत्तों को बढ़ रहा आतंक, 16 लोगों को काटा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले दो दिन में आवारा कुत्तों ने 16 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। शिकायत के बाद भी नगर निगम व प्रशासन आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलवाने में नाकाम साबित हो रहा है। जिससे स्थानीय लोगों में रोष बना हुआ है।
चार दिन पूर्व भी एक दिन में कुत्ते ने बीस से अधिक लोगों को काटा था। अस्पताल में लगातार बढ़ रहे इन मरीजों की संख्या ने चिंता बढ़ा दी है। शहरवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। आवारा कुत्तों का झुंड दोपहिया वाहन चालकों के पीछे भागने लगता है, जिससे दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहता है। आवारा कुत्तों का सबसे अधिक आतंक गाड़ीघाट, लालपानी, काशीरामपुर, सत्तीचौड़ गिवईस्रोत में देखने को मिल रहा है। कुत्ते के डर से अभिभावक बच्चों को स्कूल लेने व छोड़ने के लिए जा रहे हैं। आवारा कुत्ते राह चलते लोगों पर हमला कर उन्हें काट रहे है। खासकर छोटे बच्चे व महिलाओं पर आवारा कुत्तों के हमले बढ़े हैं। क्षेत्रीय जनता पिछले कई वर्षों से आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलवाने की मांग उठा रहे हैं। लेकिन, अब तक समस्या को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *