जीएसटी क्षतिपूर्ति:अक्तूबर 2020 से अब तक केंद्र ने राज्यों को दिए एक लाख करोड़ रुपये

Spread the love

नई दिल्ली,एजेंसी। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि केंद्र ने अक्तूबर 2020 से अब तक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जीएसटी मुआवजे के रूप में एक लाख करोड़ रुपये जारी किए हैं। मंत्रालय ने शुक्रवार को 23 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों (दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पुदुचेरी) को 5,000 करोड़ रुपये की 17वीं साप्ताहिक किस्त जारी की, जिसके साथ पिछले साल अक्तूबर में स्थापित विशेष उधारी खिड़की के तहत अब तक जारी की गई कुल राशि एक लाख करोड़ रुपये हो गई है।
शेष पांच राज्यों अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम में वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) के कार्यान्वयन के कारण राजस्व में कोई अंतर नहीं आया है। केंद्र ने जीएसटी के कार्यान्वयन के कारण राजस्व में 1़10 लाख करोड़ रुपये की अनुमानित कमी को पूरा करने के लिए अक्तूबर 2020 में राज्यों के लिए कर्ज जुटाने की एक विशेष सुविधा शुरू करवायी है। केंद्र द्वारा राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की ओर से इस सुविधा के जरिए बाजार से उधार लिया जा रहा है।
मंत्रालय ने बताया कि, श्केंद्र सरकार द्वारा विशेषाण सुविधा के माध्यम से औसतन 4़83 फीसदी की ब्याज दर पर 1,00,000 करोड़ रुपये की राशि उधार ली गई है। इसमें से 91,460़34 करोड़ रुपये की राशि राज्यों को जारी की गई है और 8,539़66 करोड़ रुपये की राशि तीन केंद्र शासित राज्यों के लिए जारी की गई है।श्
मंत्रालय ने कहा था कि वह हर सप्ताह राज्यों को 6,000 करोड़ रुपये जारी करेगा। वित्त मंत्रालय ने कहा कि इस व्यवस्था से केंद्र के राजकोषीय घाटे पर असर नहीं होगा और यह राज्य सरकारों की पूंजी प्राप्ति के रूप में प्रदर्शित होगा। केंद्र ने जीएसटी क्षतिपूर्ति को लेकर अगस्त 2020 में राज्यों को दो विकल्प दिए थे। पहला वह जीएसटी क्रियान्वयन के कारण राजस्व संग्रह में कमी को पूरा करने के लिए 97,000 करोड़ रुपये रिजर्व बैंक की विशेष खिड़की से ले या फिर कुल 2़35 लाख करोड़ रुपये (इसमें 1़38 लाख करोड़ रुपये कोविड संकट के कारण) बाजार सेाण ले। इस राशि को संशोधित कर बाद में क्रमशरू 1़10 लाख करोड़ रुपये और 1़8 लाख करोड़ रुपये किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *