बजट में युवाओं को रोजगार की गारंटी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : बीजीआर पौड़ी परिसर के अर्थशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. आरएस नेगी का मानना है कि आम बजट से उच्च वेतनधारियों को ज्यादा लाभ नहीं मिला है। युवाओं को रोजगार की गारंटी भी इस बजट से दी गई है। मंगलवार को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश हुआ। अर्थशास्त्री डॉ. आरएस नेगी का कहना है कि बजट में कृषि क्षेत्र के विकास के लिए काफी सकारात्मक निर्णय लिए गए है। रोजगार को सृजित करने के लिए एमएसएमई क्षेत्र पर जोर दिया गया है। युवाओं को ऋण और इंटरशिप के जरिए रोजगार की गारंटी भी इस बजट से दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *