मांगों को लेकर गुरिल्ला संगठन ने किया धरना प्रदर्शन

Spread the love

अल्मोड़ा।एसएसबी गुरिल्लों ने धरना प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार से मांग की कि 9 मई 2011 को एसएसबी द्वारा गुरिल्लों के लिए भेजी गयी सिफारिशों पर शीघ्र कार्यवाही की जाये, वाईब्रेंट विलेज योजना में गुरिल्लों को भी शामिल किया जाए, सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा भेजी गयी हिम प्रहरी योजना को शीघ्र स्वीकृति दी जाय। मंगलवार को पूर्व घोषित धरने पर गाँधी पार्क में बैठे गुरिल्लों ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि 20 दिसम्बर 2023 को गुरिल्लों के समायोजन हेतु मुख्यमंत्री ने जिन अधिकारियों को योजना बनाने के निर्देश दिए थे उनकी समीक्षा बैठक शीघ्र बुलाई जाए, जिससे गुरिल्लों की मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही हो सके। कार्यवाही में हो रहे विलम्ब से गुरिल्लों में भारी आक्रोश है, वे पुनः उग्र आंदोलन को बाध्य हो रहे हैं। यहाँ प्रदर्शन में केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मा नन्द डालाकोटी, जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, गोविन्द कांडपाल, प्रेम बल्लभ विजय जोशी, दिनेश लोहनी, रणजीत सिंह, जुगल किशोर, मदन राम, हरराम, अर्जुन सिंह, विशन सिंह, पनी राम, ध्यान सिंह, प्रकाश जोशी, देवनाथ गोस्वामी, धन सिंह, हेमा विष्ट, दीपा शाह, कविता शाह, दीपा परगाई आदि सहित भारी संख्या में गुरिल्ले उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *