गुरिल्ला संगठन ने दी विस चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी

Spread the love

विभिन्न समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर जताया रोष
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। नौकरी, पेंशन व आश्रति हित लाभ नहीं मिलने पर एसएसबी गुरिल्ला संगठन ने आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। कहा कि पूर्व में आश्वासन के बाद भी सरकार की ओर से उनकी मांगों का निराकरण नहीं किया गया है।
रविवार को एसएसबी गुरिल्ला संगठन की बैठक आयोजित की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष मान सिंह नेगीने कहा कि संगठन पिछले लंबे समय से शासनादेश के तहत गुरिल्लों को लोनिवि, वन विभाग, होमगार्ड, पीआरडी के माध्यम से नियुक्ति देने की मांग कर रहा है। लेकिन, सरकार इस ओर कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है। ऐसे में गुरिल्लों में सरकार के खिलाफ नाराजगी बनी हुई है। कहा कि सात अक्टूबर को टिहरी के घनशाली व आठ को श्रीनगर में गुरिल्लाओं की विशाल बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर चर्चा होगी। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्याक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी भी हिस्सा लेंगे। साथ ही बैठकों में चुनाव बहिष्कार की नीतियों पर भी विस्तार से चर्चा होगी। श्रीनगर में होने वाले बैठक में पौड़ी, कोट, खिर्सू, पोखड़ा, एकेश्वर, कीर्तिनगर, आदि क्षेत्रों के गुरिल्ला हिस्सा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *