गुरिल्ला संगठन संपर्क अभियान चलाएगा

Spread the love

पिथौरागढ़। युद्घ प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन जिले के विभिन्न तहसीलों में संपर्क अभियान चलाएगा। नगर के रामलीला मैदान में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राम की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान संगठन ने यह निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ने बताया कि आगामी तीन से छह नवंबर के बीच संगठन के चार पदाधिकारी धारचूला, डीडीहाट, बंगापानी, मुनस्यारी आदि तहसीलों में संपर्क अभियान चलाएंगे। सात नवंबर को फिर जिला मुख्यालय में बैठक होगी। यहां उपाध्यक्ष शमशेर गोबाड़ी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मोहनी उपाध्याय, चंद्रमोहन खड़ायत, भुवन सिंह बोहरा, जिला कोषाध्यक्ष संजय धामी, सचिव अशोक खनका, नीलम विश्वकर्मा, सुमन, ललित कापड़ी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *