मांगों पर कार्रवाई न होने पर भड़के गुरिल्ला

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : नौकरी, पेंशन और आश्रित हितों को लाभ दिए जाने की मांग को लेकर एसएसबी गुरिल्ला स्वयं सेवकों की बैठक हुई। गुरुवार को कीर्तिनगर स्थित मोलू भरदारी पार्क में हुई बैठक में गुरिल्लों ने तीन सूत्रीय मांगों पर कार्यवाही न होने पर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। टिहरी जिला मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट ने कहा कि विगत 20 सालों से तीन सूत्रीय मांगों को लेकर गुरिल्ला आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार आश्वासन पर आश्वासन देने का कार्य कर रही है। कहा कि मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से लेकर सचिव सहित तमाम आला अधिकारियों से वार्ता की जा चुकी है, बावजूद भी कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई। कहा कि यदि 20 जनवरी 2026 तक तीन सूत्रीय मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो फरवरी माह में बड़ा आंदोलन किया जायेगा। बैठक में मुरारी सिंह असवाल, सुनील पुण्डोरा, लक्ष्मी देवी भट्ट, बीना चौहान, दयाल सिंह सजवाण, हिम्मत सिंह मेहर, जवाहर सिंह बिष्ट, रमेश दत्त लखेड़ा, बृजमोहन गुसाई, राजेंद्र भंडारी आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *