गुरिल्लाओं ने की मांगों पर जल्द कार्यवाही की मांग

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल गुरिल्ला संगठन ने गुरिल्लाओं की मांग पर कार्रवाई न होने पर उत्तराखंड शासन की अध्यक्षता में शीघ्र बैठक बुलाये जाने की मांग की है। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्यवाही नहीं होती है तो उन्हें राज्य स्तर पर उग्र आंदोलन के लिये बाध्य होना पड़ेगा।
गुरिल्ला संगठन के गढ़वाल प्रवक्ता अनिल भट्ट, जिलाध्यक्ष टिहरी दिनेश गैरौला, पौड़ी जिलाध्यक्ष मान सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि गुरिल्लाओं की मांगों को लम्बे समय से अनदेखा किया जा रहा है। कहा कि सीएम के स्तर या मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शीघ्र समीक्षा बैठक बुलाई जाय। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि 20 दिसम्बर 2023 को मुख्यमंत्री ने एक बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को गुरिल्लों के समायोजन हेतु अपने-अपने विभागों की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे, किन्तु कई माह बाद भी विभागों ने कोई स्पष्ट रिपोर्ट सरकार को नहीं भेजी है। बैठक में मुख्यमंत्री ने समय-समय पर समीक्षा बैठक बुलाये जाने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया था। लेकिन छह-सात महीने बीत जाने के बावजूद अभी एक भी समीक्षा बैठक नहीं हो पाई है जिससे गुरिल्लाओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। पदाधिकारियों ने कहा कि 20 दिसम्बर की बैठक में हिम प्रहरी योजना सहित छूट गए कुछ अन्य बिंदुओं को भी शामिल करते हुए शीघ्र समीक्षा बैठक बुलाकर गुरिल्ला संगठन के पदाधिकारियों को भी शामिल किया जाय, ताकि बैठक में गुरिल्लों के पक्ष को भी सुना जा सके। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *