श्रीनगर गढ़वाल : एसएसबी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन ने बुधवार को ऑनलाइन आपातकालीन मीटिंग कर तीन सूत्रीय मांगों पर कार्यवाही न होने पर आक्रोश व्यक्त किया। गुरिल्लाओं ने कहा कि सरकार द्वारा की जा रही अनदेखी पर संगठन फिर से देहरादून में एक विशाल रैली करेगा। जब तक उत्तराखंड सरकार गुरिल्लाओं की मांग नहीं मानती तब तक सीएम आवास पर रोष व्यक्त किया जाएगा। बैठक में एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन के प्रदेश अध्यक्ष युद्धवीर सिंह राणा, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला, प्रदेश महासचिव महावीर सिंह रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट, सह मीडिया प्रभारी महावीर सिंह रावत, प्रदेश प्रचारक एवं चंपावत के जिला अध्यक्ष ललित मोहन बगोली और सुरेंद्र सिंह रावत, बिशन दत्त भट्ट आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)