गुरिल्लाओं ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Spread the love

पिथौरागढ़। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर गुरिल्लाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र पर अनदेखी का आरोप लगाया है। पिथौरागढ़ में नगर पालिका के संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राम के नेतृत्व में गुरिल्लाओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा एसएसबी में तैनाती दिए जाने, भर्ती की निर्धारित उम्र पार कर चुके और मृत गुरिल्लों के परिजनों को पेंशन दिए जाने की मांग को लेकर वे लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। दिल्ली सहित अन्य जगहों में प्रदर्शन के बाद भाजपा व कांग्रेस सरकारों ने उनकी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया था। पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। चेतावनी देते हुए कहा शीघ्र मांगों पर गौर नहीं किया गया तो वे चुप नहीं बैठेंगे। इस दौरान संजय धामी, भुवन चंद्र कोठारी, धर्मानंद जोशी, हरीराम, लीला,शकुंतला,नाथू सिंह, चंद्र राम, प्रेम राम, देवेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *